'एक साइकिल चोर दूसरों को भी चोर ही समझता है, अपने गिरेबान में झांके...', MLC चुनाव में अखिलेश के वोट चोरी के दावों पर बोले राजभर

उत्तर प्रदेश सरकार में कैबिनेट मंत्री और सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी (सुभासपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष ओम प्रकाश राजभर ने समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव के MLC चुनाव में धांधली और वोट चोरी के आरोपों पर तीखा पलटवार किया है। राजभर ने कहा, 'एक साइकिल चोर दूसरों को भी साइकिल चोर ही समझता है। अखिलेश यादव अपने गिरेबान में झांककर देखें। आज देश और संविधान दोनों सुरक्षित हाथों में है।'
मंत्री ओपी राजभर ने MLC चुनाव को लेकर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव के बयान पर कहा, ‘वे वोट चोरी को लेकर कितना भी चिल्लाएं, जनता वोट दे रही है और सरकार बन रही है। संविधान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के हाथों में और प्रदेश में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के हाथों में सुरक्षित है।” कन्नौज के एक चुनाव का उदाहरण देते हुए कहा कि आरोप लगाने से पहले लोगों को अपने गिरेबान में झांक कर देखना चाहिए।’
एक चोर दूसरे को चोर ही समझता है-राजभर

ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश को दी खुली चुनौती
इससे पहले आजमगढ़ में ओम प्रकाश राजभर ने अखिलेश यादव को चुनौती दी कि अगर सपा में हिम्मत है, तो वह वर्ष 2027 के विधानसभा चुनाव के लिए किसी मुस्लिम चेहरे को मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार घोषित करें। उन्होंने कहा है कि कन्नौज के बाद अब आजमगढ़ में भी समाजवादी पार्टी की विदाई का बाजा बजने वाला है।
लेखक के बारे में
Super Admin
पत्रकार वह व्यक्ति होता है जो समाचार, घटनाओं, और मुद्दों की जानकारी देता है, उनकी जांच करता है, और उन्हें विभिन्न माध्यमों जैसे अखबार, टीवी, रेडियो, या ऑनलाइन प्लेटफॉर्म पर प्रस्तुत करता है। यह लेखक वेल्डेक्स न्यूज़ के लिए पत्रकारिता के क्षेत्र में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। Super Admin की सभी खबरें देखें →
संबंधित लेख
टॉप रीड्स

IND vs NZ T20: अभिषेक शर्मा के तूफानी शतक से टीम इंडिया की शानदार जीत, न्यूजीलैंड के खिलाफ सीरीज फतह; 38 गेंदों में ठोक डाले 113 रन

ओडिशा तट की ओर बढ़ा तूफान 'अर्नब', कई इलाकों में तेज हवाओं के साथ भारी बारिश, 150 KMPH की रफ्तार से मचाएगा तबाही; IMD का ताजा अपडेट

'बाप भी जाएगा' वाले खड़गे के बयान पर सपा की आई तीखी प्रतिक्रिया, रामगोपाल यादव बोले- जो कहा उससे हम सहमत नहीं, राजनीति में भाषा...

भाषा की मर्यादा नहीं रह गई, ऐसे कांग्रेसियों पर धिक्कार...', केशव प्रसाद मौर्य ने PM मोदी के पिता पर दिए खड़गे के बयान को बताया शर्मनाक

Israel Elections 2026: ईरान युद्ध के बाद बेंजामिन नेतन्याहू को लेकर जनता का मूड क्या है, PM की कुर्सी बचेगी? इजरायल में वोटिंग जारी

Udta Teer Review: चौंकाने वाले ट्विस्ट, कन्फ्यूजन और भरपूर मसाला! आयुष्मान खुराना की 'उड़ता तीर' देख थिएटर्स में झूमे दर्शक, X पर आ गए रिव्यू

बाजार की महंगी क्रीम छोड़ें, घर में खट्टे नींबू और अलसी से बनाएं विटामिन सी से भरपूर कोलेजन जेल, 50 में दिखेंगी 25 की



Leave a Comment
Don't worry! Your email address will not be published. Required fields are marked (*).